अबनाः भारत की विदेशमंत्री ने कहा है कि इराक में फंसे भारतीय सुरक्षित हैं। सुषमा स्वराज ने इराक़ में फंसे भारतीयों के बारे में सोमवार को भारत की राज्यसभा में कहा कि मूसेल में फंसे 41 भारतीय ज़िंदा एवं सुरक्षित हैं। विभिन्न राजनैतिक दलों के सदस्यों द्वारा चिंता जताए जाने के पर उन्होंने कहा कि इराक़ में फंसे भारतीय नागरिकों को आज़ाद कराने के लिए हर संभव कोशिश किया जाएगा।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक़ में फंसे भारतीय नागरिकों के बारे में कालिंग अटेंशन बिल पर विभिन्न दलों के सदस्यों के स्पष्टीकरण के जवाब में स्वीकार किया है कि मूसेल में बंदी बनाए गए 41 भारतीयों से सरकार का कोई सीधा संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि परोक्ष संपर्कों के माध्यम से सरकार के पास जो सूचना है उसके अनुसार सभी भारतीय ज़िंदा एवं सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों विशेष रूप से मूसेल में बंदी बनाए गए 41 भारतीय नागरिकों की सुरक्षा हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण मामला है।
भारत की विदेशमंत्री ने कहा कि हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इन 41 लोगों की आज़ादी के लिए बातचीत के बारे में कोई ब्यौरा देने से परहेज़ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बातचीत गोपनीय होती है और इस बारे में पूरी बात नहीं बतायी जा सकती।
4 अगस्त 2014 - 19:24
समाचार कोड: 628957
भारत की विदेशमंत्री ने कहा है कि इराक में फंसे भारतीय सुरक्षित हैं। सुषमा स्वराज ने इराक़ में फंसे भारतीयों के बारे में सोमवार को भारत की राज्यसभा में कहा कि मूसेल में फंसे 41 भारतीय ज़िंदा एवं सुरक्षित हैं।